फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किशोरी को ले जाने के विरोध पर आंखें निकालने की धमकी

Sat, 16 Dec 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात में किशोरी और युवती को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गईं है। किशोरी को ले जाने की रिपोर्ट मां ने लिखाई है। युवती को मिलीभगत से ले जाने का पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जानकारी करने पर युवक के पिता ने आंखें निकालने की धमकी दी है।
विज्ञापन



क्षेत्र एक गांव के व्यक्ति ने अपनी 27 वर्षीय बेटी को षडयंत्र के तहत ले जाने की रिपोर्ट शनि वर्मा, इसके भाई विपिन वर्मा, पिता बाबूराम, मां, नीटू उर्फ योगेंद्र निवासीगण गांव असरौली और विपिन के ससुर पंकज निवासी कमालगंज जिला फर्रुखाबाद के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। आरोप है कि बेटी को शनि वर्मा अपनी कार में बिठाकर अन्य के सहयोग व षडयंत्र के तहत लेकर गया है। आरोप है कि जब शनि के पिता से बेटी को वापस करने के लिए कहा गया तो गाली-गलौज कर धमकी दी और कहा कि दोबारा घर आया तो आंखें निकाल ली जाएंगी।

वहीं महिला ने 16 साल की बेटी को ले जाने का मुकदमा एसएसपी के आदेश पर अंकित निवासी असरौली थाना कोतवाली देहात के खिलाफ दर्ज कराया है। आरोप है कि 8 दिसंबर की रात 3 बजे बेटी को बहला-फुसलाकर अंकित अपने दोस्त मनोज के साथ ले गया। जब अंकित के माता-पिता से शिकायत की तो पुलिस कार्रवाई करने की धमकी दी। आरोप है कि अंकित पहले भी बेटी को एक बार ले जा चुका है। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि दोनों की तहरीर मिलने पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं। तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें