एटा। मेडिकल कॉलेज में बनी ब्लड बैंक के ऊपर पूरे जिले का दारोमदार है। लेकिन यहां निगेटिव ग्रुप के ब्लड का फिर टोटा हो गया है। सात अगस्त से ओ निगेटिव, जबकि 23 अगस्त से एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप उपलब्ध नहीं है।
जिले में करीब 20 लाख की आबादी पर महज एक ब्लड बैंक है। इसकी क्षमता 200 से अधिक ब्लड यूनिट रखने की है। लेकिन इस समय यहां 54 यूनिट ब्लड उपलब्ध है। जहां ओ व एबी निगेटिव नहीं है। ब्लड बैंक में तैनात फार्मासिस्ट रविंद्र सचान ने बताया कि 15 अगस्त को लायंस क्लब द्वारा ब्लड डोनेट किया गया था। इस दौरान ओ निगेटिव ब्लड नहीं मिला था। यह ग्रुप सात अगस्त से नहीं है।
जरूरत पड़ने पर रेफर किए जा रहे मरीज
ब्लड बैंक के कर्मचारियों न बताया कि ब्लड बैंक में अगर कोई ओ निगेटिव व एबी निगेटिव ब्लड के लिए आता है तो पहले डोनेट करने वालों को कॉल की जाती है। उनके द्वारा ब्लड नहीं दिया जाता तो मरीज को दूसरे जनपद भेज दिया जाता है।
ब्लड बैंक में उपलब्ध ब्लड
ए पॉजिटिव- 4 यूनिट
ए निगेटिव- 2 यूनिट
बी पॉजिटिव- 20 यूनिट
ए निगेटिव- 1 यूनिट
एबी पॉजिटिव- 4 यूनिट
ओ पॉजिटिव- 23 यूनिट
ओ निगेटिव- 0
एबी निगेटिव- 0
ब्लड बैंक में ओ निगेटिव व एबी निगेटिव का ब्लड नहीं है। डोनेट करने वालों को आगे आना चाहिए। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
-डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ