फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुलिस को चकमा देकर बाइक से कूदकर भागा युवक

Wed, 03 Sep 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बे में वाहन चेकिंग के समय मंगलवार की शाम को थाना पुलिस ने बुलेट सवार एक युवक को पकड़ा। बाइक के कागजात न होने पर पुलिस बाइक सहित उसे थाने ला रही थी। इस पर युवक बीच रास्ते में चलती बाइक से कूदकर भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर युवक की तलाश करने लगे। बुधवार की सुबह थाने पहुंचे युवक के परिजन ने बाइक के कागजात दिखाए। थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश तोमर ने बताया युवक कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी दीपक है। वह पुलिस के डर से भाग गया था। बताया कि पकड़ी गई बाइक युवक के परिजन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें