फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस की पत्नी बरबारा की ग्राम प्रधान चुनी

Sun, 22 Nov 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंधारी सिंह यादव की पत्नी नीरज यादव जिले के सोरों ब्लॉक के गांव बरबारा में ग्राम प्रधान के पद पर र्निविरोध चुनी गईं। उन्होंने अपने पिता पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव की गांव की राजनीतिक विरासत संभाली है। 42 सालों से ग्राम पंचायत में र्निविरोध निर्वाचन मिसाल बना हुआ है।
विज्ञापन


वर्ष 1972 में पूर्व सांसद के पिता दाताराम ने चुनाव जीता था। इसके बाद वो 1973 में सोरों के ब्लॉक प्रमुख बने, फिर उनके ही परिवार के भाई बाबू सिंह र्निविरोध प्रधान चुने गए। इसके बाद पूर्व सांसद देवेंद्र यादव दो बार र्निविरोध ग्राम प्रधान चुने गए। 1983 में वो ब्लॉक प्रमुख बने। फिर पत्नी उर्मिला यादव दो बार प्रधान रहीं।

इसके बाद उनकी छोटी पुत्री वसु यादव, उनके दामाद अनुराग यादव र्निविरोध चुने। पूर्व में जब ग्राम पंचायत अनसुूचित वर्ग के लिए आरक्षित हुई तब भी ग्राम प्रधान का चुनाव र्निविरोध हुआ। अब 2015 के ग्राम पंचायत चुनाव में वरिष्ठ आईएएस की पत्नी के र्निविरोध निर्वाचित हुईं। पूर्व सांसद देवेंद्र यादव का कहना है कि उन्होंने बरबारा गांव को एक उत्कृष्ट गांव बनाया है। इस गांव में इंटर कालेज, डिग्री कालेज, पेट्रोल पंप सहित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। गंगा पर पुल का निर्माण भी हो रहा है। ऐसी स्थितियों को देखते हुए गांव के लोग र्निविरोध निर्वाचन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें