एटा। एक प्लॉट पर तैनात किए गए चौकीदार को कुछ लोगों ने बंधक बना लिया। प्लॉट स्वामी महिला से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। महिला ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बदायूं जनपद के नैमुआं गांव निवासी कल्पना यादव ने कोतवाली देहात में तहरीर दी। शहर कोतवाली क्षेत्र की हाइडिल कॉलोनी निवासी सोनू यादव सहित पांच नामजद व 16 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपित किया है। बताया कि एटा शहर में रेलवे पुल पार उसका एक प्लॉट है। वहां चौकीदार तैनात है।
आरोपियों ने 5 फरवरी को प्लॉट की बाउंड्रीवाल तोड़ चौकीदार को बंधक बना सामान चोरी कर लिया। वहीं उससे 10 लाख रुपये की अवैध वसूली के लिए फोन किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।