फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिसको खिलाया-पिलाया, उसी ने कर दी हत्या, नहीं कांपे हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव के शिव मंदिर में आने वाले हर व्यक्ति को अपनापन देने वाले साधु की हत्या की घटना ने गांव के लोगों को झकझोर दिया। जिस मंदिर में वर्षों तक पूजा-पाठ करते हुए उन्होंने अपना जीवन गुजारा वहीं उनकी जिंदगी का अंत हो गया। घटना के बाद मंदिर और आसपास का माहौल गमगीन है। लोग आरोपी को कोसते हुए बोले कि बाबा ने जिसको खिलाया-पिलाया उसी ने हत्या कर दी।
विज्ञापन

भोजराज सिंह उर्फ भोजगिरि (65) ने शादी नहीं की थी। गांव में उनके भतीजे का परिवार ही रहता है। भाई की मृत्यु हो चुकी है। करीब 15 वर्ष पहले वह साधु हो गए थे। वह गांव के शिव मंदिर में पुजारी का कार्य करते थे। पूजा-पाठ के साथ मंदिर की व्यवस्था संभालना और आने वाले लोगों की सेवा करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था।
ग्रामीणों के अनुसार, वह स्वभाव से सरल थे और मंदिर आने वालों से सहजता से मिलते थे। गांव के लोगों के यहां से उन्हें भोजन मिल जाता था। गांव पलिया निवासी संदीप उर्फ गब्बर का मंदिर पर अक्सर आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें