फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोरों ने घर में घुसकर गर्भवती सहित चार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के एक गांव में सूदखोरों ने घर में घुसकर गर्भवती सहित तीन को पीटकर घायल कर दिया। एक वृद्धा की अंगुली काट दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। गांव बिरसिंगपुर निवासी गर्भवती आरती देवी पत्नी गीतम सिंह, इसकी सास सुंदरी देवी और जेठानी कुसमा देवी और पति को बृहस्पतिवार देर शाम घर में घुसकर पीटा गया।
विज्ञापन

कुसमा देवी के पति राजपाल सिंह का आरोप है कि गांव के ही पूरन सिंह से भाई गीतम सिंह ने छह हजार रुपये कर्ज लिया था। इसको चुकता नहीं कर पा रहा था तो पूरन ने अपने भतीजे विजय सिंह व अन्य परिजनों के साथ मिलकर हमला कर दिया। भाई की पत्नी आरती गर्भवती है, उसके पेट में और कुसमा के सिर में खुली चोट हैं। दरांती से मां के हाथ की अंगुली काट दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। घायलों को जिला अस्पताल डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र में ठंडी सड़क निवासी आशीष कुमार, थाना अवागढ़ के गांव नगला खमानी निवासी 60 वर्षीय रुकुमपाल सिंह और थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव कन्होली निवासी रूबी पत्नी बबलू मारपीट की घटनाओं में घायल हुए हैं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें