एटा। मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव थरौली के पास बाइक को बचाने में ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इसमें ट्रक चालक की दबकर मौत हो गई। ट्रक मैनपुरी की तरफ से आ रहा था। गांव पुरा निवासी सोमेंद्र सिंह ने बताया कि उनका 31 वर्षीय भतीजा रजनीश 10 साल से ट्रक चलाने का कार्य करता है। फिलहाल वह गाजियाबाद की कंपनी केशव रोडलाइंस का ट्रक चला रहा था।
शनिवार को ट्रक से सामान लेकर लखनऊ गया था। वहां से लौटते समय ट्रक मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत थरौली के पास एक बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। इसमें रजनीश दब गया और उसकी मौत हो गई। मलावन थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि हादसे में मृत ट्रक चालक का पोस्टमार्टम कराया गया है।