मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार देर शाम 26 उप निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। उप निरीक्षक संजय सिंह को कुसमरा चौकी प्रभारी बनाया है। इसके अलावा प्रवीण कुमार को शहर की रेलवे गेट चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
राजेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी हन्नुखेड़ा थाना बिछवां, नील कमल को करहल गेट चौकी, अतिवीर सिंह को चौकी प्रभारी भांवत एलाऊ, पूनम चौधरी को थाना कोतवाली, पृथ्वी सिंह चौकी प्रभारी पड़रिया औंछा, अरविंद कुमार को दिहुली चौकी बरनाहल, दर्शन सिंह चौकी प्रभारी असरोही करहल, मुकेश कुमार को चौकी प्रभारी घिरोर, अरविंद तोमर थाना साइबर, जावेद खां को थाना कुर्रा, अमित कुमार चौकी प्रभारी कीरतपुर, तेजवीर सिंह को थाना बिछवां, योगेश कुमार को थाना करहल, राम विलास को चौकी प्रभारी मोहकमपुर थाना औंछा बनाया गया है।
योगेश कुमार को थाना बरनाहल, राकेश कुमार थाना किशनी, अखिलेश कुमार थाना कोतवाली, हरिओम प्रकाश थाना भोगांव, योगेश कुमार चौकी प्रभारी कल्होर पछा थाना घिरोर, राधा चरण थाना कुरावली, राम कुमार शर्मा को थाना औंछा, विजय पाल सिंह थाना बेवर, प्रमोद यादव थाना कुर्रा, बृजेश कुमार को यातायात पुलिस में भेजा गया है।