फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और उड़नदस्ते ने पकड़ा बीस लाख कैश

Wed, 11 Jan 2017 11:55 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
पुलिस और उड़नदस्ते ने पकड़ा बीस लाख कैश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 बुधवार शाम जलेसर-फिरोजाबाद रोड स्थित गांव कोसमा के पास सकरौली पुलिस-उड़नदस्ते ने एक वैन से बीस लाख रुपये कैश बरामद किया। कैश के कागजात नहीं दिखाने पर टीम ने कैश जब्त कर लिया है। पूछताछ में वैन सवार ने खुद को आगरा की मुख्य शाखा बैंक आफ बड़ौदा का कैशियर बताया है।   
विज्ञापन


थाना सकरौली में तैनात एसएचओ ने बताया कि वह उड़नदस्ता इंचार्ज मक्खन लाल के साथ बुधवार को जलेसर-फीरोजाबाद रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। शाम करीब चार बजे गांव कोसमा के पास आगरा की ओर से आ रही वैन को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें से बीस लाख रुपये पांच-पांच सौ रुपये के नए नोट के बंडल बरामद हुए। पुलिस ने जब कैश लाने वजह पूछते हुए कागजात मांगे तो वो नहीं दिखा पाया।

इसके बाद पुलिस और उड़न दस्ता टीम ने कैश जब्त कर लिया। पुलिस पूछताछ करने पर वैन सवार संदीप सिंह ने खुद को बैंक  ऑफ बड़ौदा आगरा का कैशियर बताते हुए कैश आगरा लेकर जलेसर शाखा ले जाना बताया है। सीओ कौशलेंद्र सिंह, एसडीएम राजपाल सिंह भी पहुंच गए थे। पुलिस ने बताया कि कागजात मिलने पर कैश लौटा दिया जाएगा। एसडीएम जलेसर राजपाल सिंह ने कहा वैन सवार संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी पुष्टि की जा रही है कि पैसा बैंक का है या नहीं। फैसला डीएम शंभूनाथ की अध्यक्षता में बनी कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें