फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन मंजिला बनेगी नई कोतवाली नगर

Tue, 13 Jan 2026 10:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के बाहर मंडी समिति के सामने कोतवाली नगर के नए भवन का चल रहा निर्माण। संवाद
विज्ञापन
एटा। मंडी समिति के सामने कोतवाली नगर का तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा। वर्तमान में साइबर अपराधों का बढ़ता दायरा देखते हुए इसमें खास साइबर क्राइम कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वहीं फरियादियों से लेकर बंदियों तक के लिए जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला मुख्यालय पर हाथी गेट के पास कोतवाली नगर संचालित है। काफी पुराना और छोटा भवन होने के कारण यहां तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए शासन से मंजूरी के बाद नई इमारत का निर्माण शुरू करा दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की ओर से इसका ठेका एके कंस्ट्रक्शन रामपुर की संस्था को दिया गया है। संस्था के सुपरवाइजर जगत सिंह ने बताया कि भवन के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। 40 वर्ग मीटर में इमारत का निर्माण किया जा रहा है। इसमें से 37 वर्ग मीटर में भवन बनेगा। एक छत के नीचे ही कोतवाली के सारे कार्यालय बनाए जाएंगे। शेष 3 मीटर चारों ओर खाली रहेगी और उसके बाद चहारदीवारी बनेगी। कार्यदायी संस्था के मुताबिक यह भवन तीन मंजिला बनेगा। इसके भूतल पर सारे कार्यालय होंगे। प्रथम चल पर रसोई और तृतीय तल पर आवास की व्यवस्था होगी। इसके अलावा थाना प्रभारी कार्यालय और साइबर क्राइम कंट्रोल रूम को खास बनाया जाएगा। यहां फरियादियों के अधिक संख्या में बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा साइबर क्राइम कंट्रोल रूम में विशेष पटल भी बनाया जाएगा। यहां फरियादी आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इतना ही नहीं, बंदियों के लिए भी बड़ी हवालात का निर्माण किया जाएगा।

शहर के बाहर मंडी समिति के सामने कोतवाली नगर के नए भवन का चल रहा निर्माण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें