फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम के विरोध में पालिकाध्यक्ष ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में सीवर लाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई गलियों और सड़के एक साल बाद भी नहीं बनवाने पर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने जल निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आठ मई से मौन व्रत रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी ने बताया कि जल निगम ने सड़क व गलियों को तोड़कर नगर पालिका का लगभग 70 से 80 करोड़ रुपये का नुकसान किया है। इन गली-मुहल्लों में सफाई नहीं हो पा रही, जलभराव भी हो रहा है। इससे गंदगी बढ़ रही है। लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। शासन-प्रशासन को कई पत्र लिखने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई।
पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने कहा कि बरसात के मौसम से पहले शहर की सभी गली व नालियों को सही नहीं किया गया तो 8 से 11 मई तक मौन व्रत रखेंगे। फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में धरना और भूख हड़ताल की भी करेंगे। इसके साथ ही जल निगम के विरुद्ध हाइकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें