फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नगर पालिका फीडर से 9 घंटे गुल रही बिजली, दिनभर ट्रिपिंग से परेशानी

Mon, 18 May 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित प्रयोगशाला में रखे फुंके हुए ट्रांसफॉर्मर। संवाद
विज्ञापन
एटा। गर्मी में बिजली की खपत में अत्यधिक वृद्धि हुई है। पिछले 15 दिन में 10 मेगावाट लोड बढ़ा है। 15 दिन पहले 70 मेगावाट था, जो कि रविवार को 80 मेगावाट तक पहुंच गया। गर्मी के मौसम में बिजली की खपत 50 प्रतिशत बढ़ गई है। लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर भी खराब हो रहे हैं। इससे शहरी क्षेत्र से लेकर देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं रविवार को नगर पालिका फीडर से रात से करीब 9 घंटे बिजली की कटौती रही। इससे उपभोक्ता रात में चैन से सो तक नहीं सके।
विज्ञापन

तापमान वृद्धि के साथ ही बिजली की खपत बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में बिजली की खपत 80 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। वहीं ओवरलोड और ओवरहीटिंग की समस्या भी बढ़ने लगी है जिससे ट्रांसफॉर्मरों के जलने की घटनाएं हुईं हैं। विद्युत निगम के अवर अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि 17 मई को जिले में सबसे अधिक 80 मेगावाट बिजली की खपत हुई थी। उन्होंने बताया कि मार्च माह में जिले में कुल 45 मेगावाट तक बिजली की खपत हुई थी। मई माह में यह खपत लगभग दोगुनी हो गई है। घरों, दफ्तरों और दुकानों में कूलर, पंखे और एसी के अत्यधिक उपयोग से लोड बढ़ा, जिससे लाइन फॉल्ट और ट्रांसफॉर्मर फेल हुए हैं। देहात से लेकर शहरी क्षेत्र में अभी तक 25 केवीए के 15 से अधिक ट्रांसफॉर्मर जल चुके हैं।





रात एक बजे गई बिजली सुबह 10 बजे आई
रविवार की रात करीब 1 बजे से सोमवार को सुबह 10 बजे तक कुल 9 घंटे बिजली की कटौती रही। इससे रात को उपभोक्ता चैन से सो तक नहीं सके। ट्रांसफॉर्मर में दिक्कत और एलटी लाइन में लगी लकड़ी टूटने से कुछ दिक्कतें आ गईं। इसकी वजह से रातभर बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे करीब 15 से अधिक मोहल्ले के उपभोक्ता प्रभावित रहे। हिंदू नगर, नगला भजा, तुलसी धाम, रामेश्वरमपुरम कॉलोनी, गोशाला, नेहरू नगर, अलीगंज रोड, शीतलपुर समेत की मोहल्लों में रातभर बिजली नहीं आई। इसकी वजह से लोग रातभर अपने घरों की छतों पर बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही सुबह भी जब बिजली नहीं आई तो लोगों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया। स्कूल व दफ्तर जाने वाले लोगों ने आस-पास लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाए। सुबह करीब 10 बजे जब घरों में बिजली पहुंची तब लोगों को थोड़ी राहत मिली। अवर अभियंता विशाल गिरि ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर समेत एलटी लाइन में कुछ कमी आने की वजह से बिजली आपूर्ति बंद रही। लेकिन सुबह 10 बजे तक कमी को दूर कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कर दी।




रातभर बिजली गुल रही जिसकी वजह से चैन से सो तक नहीं सके। सुबह भी बिजली आने का इंतजार करते रहे लेकिन सुबह 10 बजे तक बिजली नहीं आ सकी। - घनेंद्र सिंह, जेएलएन कॉलेज



रविवार की रात करीब 1 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद पूरी रात बिजली नहीं आई। जिसकी वजह से रात को सो तक नहीं सके। सुबह भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। - आदित्य कुमार, नगला भजा




अत्यधिक गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफॉर्मर खराब हुए है। वर्कशॉप में इनकी मरम्मत चल रही है। वहीं गर्मी अधिक होने की वजह से बिजली खपत भी 50 फीसदी तक बढ़ गई है। - सुभाष चंद्र, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें