फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे संग गलन से गिरा पारा, 6 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
कोहरे में जीटी रोड पर हेडलाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। साल के आखिरी दिन शुक्रवार को ठंड ने जोरदार असर दिखाया है। सुबह के समय घना कोहरा रहा, जिसके चलते वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया। वहीं गलन भी बढ़ी, तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप निकलने से कुछ राहत मिली। लेकिन दोपहर के समय बादल छा गए और फिर ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

सुबह जब लोग सोकर जागे तो बाहर कोहरा नजर आ रहा था। शहर के अंदर रिहायशी इलाकों में यह हल्का था, जबकि आबादी से बाहर घना कोहरा छाया हुआ था। जिसके चलते सड़कों पर वाहन लेकर निकले लोगों को खास मुश्किल का सामना करना पड़ा। दृश्यता काफी कम होने पर उन्हें वाहन बेहद धीमी रफ्तार में चलाने पड़ रहे थे। जीटी रोड सहित आगरा रोड, शिकोहाबाद रोड, कासगंज रोड, सकीट रोड, अलीगंज रोड आदि पर सुबह करीब 8 बजे तक कोहरा बना रहा। इसके बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए।
कोहरा धीरे-धीरे कम हुआ और तापमान बढ़ने लगा। धूप निकलने से लोगों को काफी हद तक सर्दी से राहत मिली। दोपहर तक मौसम अच्छा रहा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन करीब 1 बजे आसमान में बादल छा गए। धूप एकदम से गायब हो गई, जिसके चलते ठंड का असर फिर महसूस किया गया।
विज्ञापन

दिन में भी जले अलाव
सुबह और शाम के समय तो लोग आठ-दस दिनों से अलाव जला रहे थे। लेकिन शुक्रवार को दोपहर के समय अलाव जलते नजर आए। दरअसल आसमान में बादल छाने के बाद मौसम में गलन होने लगी। इससे राहत पाने के लिए तमाम लोग अलाव जलाकर तापते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें