फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच पहुंचा मायका पक्ष, लगाया हत्या का आरोप

Fri, 06 Nov 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतका शायमा का फाइल फोटो
विज्ञापन
मारहरा। कस्बे के मोहल्ला काजी में शुक्रवार सुबह महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान पहुंचे मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन




मोहल्ला काजी निवासी दानिश की पत्नी शायमा के पेट में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अचानक दर्द उठा। परिजन उसे उपचार के लिए निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर शायमा की मां साबरा, मामा साजिब और भाई जुबेर व शाहरुख समेत मायके पक्ष के अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया।
शायमा के पति दानिश ने बताया कि पत्नी दो दिन से बीमार थी। शुक्रवार सुबह पेट में अचानक दर्द उठने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। वहीं, मां साबरा और मामा साजिब ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वर्जन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। - संकल्पदीप कुशवाहा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें