फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सैफई ले जाते समय बिगड़ी घायल युवक की हालत, मौत

Fri, 06 Nov 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगढ़ में सड़क हादसे में घायल हुए नगला भूपाल निवासी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। आगरा से बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाते समय एटा में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




मलावन थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल निवासी रामू ने बताया कि भाई विक्रम (30) गुरुग्राम से अपनी बहन के घर जा रहे थे। अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र में छर्रा-भमोरी गांव के पास ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी थी। हादसे में विक्रम गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। हालत गंभीर होने पर आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां से बेहतर इलाज के लिए सैफई ले जाते समय बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे एटा में उनकी तबीयत बिगड़ गई। यह देखकर परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रामू ने बताया कि विक्रम की शादी वर्ष 2013 में बागवाला क्षेत्र के गांव सहसपुर से हुई थी। उनके दो बेटे अंशुल और मयंक हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें