फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के दियों से जगमगाएंगे घर-आंगन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। अलीगंज कस्बा में पुलिस की गाड़ी एबुलेंस बन गई। रात के समय सड़क पर प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को देख पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोकी और बैठाकर अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में प्रसव हो गया। बाद में जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र के गांव अंगरैया निवासी बलवान की पत्नी रिचा (28) को बृहस्पतिवार रात प्रसव पीड़ा उठी। एंबुलेंस को कॉल किया तो उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर छोड़ दिया। जबकि परिजन रिचा को किसी निजी अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन रात अधिक होने के कारण कोई वाहन नहीं मिल रहा था। इसी दौरान वहां पुलिस पार्टी गश्त करते हुए जीप से निकली।
पुलिसकर्मियों ने इन लोगों को देख गाड़ी रोकी। परिजनों ने समस्या बताई तो पुलिसकर्मी उन्हें जीप से छोड़ने के लिए तैयार हो गए। महिला को जीप में बैठाकर आगे बढ़े कि रास्ते में ही प्रसव हो गया। गाड़ी दोनों को लेकर निजी अस्पताल में पहुंची, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि जच्चा व बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें