फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अलीगढ़ से आई जीएसटी टीम ने चार फर्मों पर की कार्रवाई

Mon, 11 Aug 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। अलीगढ़ से आई जीएसटी एसआईबी टीम ने रविवार शाम जलेसर की चार फर्मों पर एक साथ छापा मारा। नगर के मंडी जवाहरगंज, अकबरपुर हवेली, चर्च रोड इलाके में व्यापार स्थलों पर छापा मारकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मौके पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ये कार्रवाई फर्जी आईटीसी लेने के संबंध में की गई है। गिलट की चेन बनाने के नाम पर कच्चे माल को 18 प्रतिशत कर की दर से खरीदकर उसे 3 प्रतिशत की दर से बिक्री अपने जीएसटी रिटर्न में दर्शाई जा रही थी और उस ऐवज में 15 प्रतिशत का रिफंड जीएसटी विभाग से लिया जा रहा था।
विज्ञापन

नगर में अलीगढ़ से आई टीम का नेतृत्व जीएसटी उपायुक्त अखिलेश सिंह एवं नीरज प्रकाश कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें