फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा : रोडवेज बस में पीछे से भिड़ा लोडर, महिला सहित 2 घायल

Sun, 10 Aug 2025 01:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। हाईवे पर सवारी को उतार रही रोडवेज बस में पीछे से लोडर वाहन भिड़ गया। इसके चलते बस से उतर रही महिला और लोडर वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए हाईवे की एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। अन्य सड़क हादसों में 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 5 को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना मलावन के गांव छछैना निवासी आनंदी देवी ने बताया कि वह एटा डिपो की बस में बैठकर मैनपुरी से गांव आ रही थीं। गांव के बाहर चालक ने हाईवे पर उतारने के लिए बस को रोका। तभी पीछे से तेज गति से आ रहा लोडर वाहन बस से टकरा गया। इसके चलते वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोडर वाहन का चालक केबिन में फंस गया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को हाईवे की एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। चिकित्सक ने लोडर वाहन चालक अशोक निवासी डी-115 अतीशा खजनी गोरखपुर की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आनंदी देवी का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।
वहीं सकीट थाना क्षेत्र के गांव नगला फुले के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गांव लोथरा निवासी शेर सिंह, पत्नी सावित्री देवी, बेटी शिवानी और बेटा सूर्यांश घायल हो गए। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। इसके अलावा अन्य हादसों में भूपेंद्र, रजत, धर्मेंद्र, रामवकील, यदुवीर सिंह, विष्णु, राकेश, शीतला देवी, गंगा देवी, किशन वीर, गुलशन और रामदुलारे घायल हुए हैं। इनमें से भूपेंद्र, रजत, धर्मेंद्र, रामवकील और रामदुलारे को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें