फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एटा-कासगंज के बीच बराबरी पर रहा मैत्री फुटबॉल मैच

Sun, 28 Dec 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला फुटबाल संघ एटा के तत्वावधान में तीन मैचों की मैत्री फुटबॉल प्रतियोगिता एटा एवं कासगंज के मध्य आयोजित की जा रही है। रविवार को पहले मैच में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन

एफसी क्लब कासगंज एवं जीआईसी क्लब के खिलाड़ियों को सबसे पहले जिला फुटबाल संघ के संरक्षक संजीव कुमार एआरएम ने खेल भावना एवं अनुशासन के साथ खेलने को प्रोत्साहित किया। कासगंज एफसी क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ के 15 मिनट में ही 1-0 की बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद जीआईसी क्लब की टीम ने गोल कर 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। प्रतियोगिता का अगला मैच 2 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के सचिव राजीव यादव, सुशील यादव शैलू, विशांत कुलश्रेष्ठ, राजीव वर्मा, सत्येंद्र कश्यप, सेवाराम, डाॅ. अनुमित द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे। रेफरी की भूमिका मनोज कुमार कोच ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें