फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चालक के सीने में उठा दर्द, फिर भी 5 किमी दौड़ाई बस

Tue, 18 Jun 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तेज धूप और गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी से दिल के दौरे का खतरा बढ़ गया है। धूप से आने के बाद चक्कर आना, बेहोशी और सीने में दर्द की समस्या लेकर मरीज मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। कुछ इसी तरह का दर्द कासगंज डिपो के चालक के सीने में उठा। इस दर्द के बीच ही वह 5 किलोमीटर तक बस दौड़ाता रहा। बस को स्टैंड पर छोड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए पहुंचा।
विज्ञापन

कासगंज डिपो का चालक मुकेश निगम की बस को लेकर आगरा से कासगंज जा रहा था। वह हजारा नहर के पास पहुंचा ही था कि उसके सीने में तेजी से दर्द होने लगा। उसने दर्द की जानकारी बस पर तैनात परिचालक प्रवीन कुमार को दी। बताया कि बस में 30 यात्री सवार थे। बड़ी मुश्किल से बस को लेकर एटा रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां से परिचालक उसे ई-रिक्शा के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले गया। वहां करीब आधा घंटे के उपचार के बाद चला गया।
कासगंज में हुई जांच में दिल में समस्या पाई गई। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए कहीं बाहर ले गए। उधर, बस पर दूसरे चालक की व्यवस्था कर कासगंज भेजा गया। इमरजेंसी प्रभारी डॉ. माधवेंद्र प्रताप ने बताया गर्मी में दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। धूप और गर्मी के कारण शरीर से पसीने के रूप में पानी निकलता है। इससे रक्त का बहाव तेज हो जाता है। यह दिल, दिमाग समेत सभी अंगों को प्रभावित करता है। बताया लू लगने से हार्ट अटैक, बेहोशी आदि का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सतर्क रहने की विशेष जरूरत है। चिकित्सक के मुताबिक बुजुर्गो, गर्भवती महिलाओं, हृदय और मधुमेह के रोगियों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। इमरजेंसी में प्रतिदिन सीने के दर्द की शिकायत के 4 से 5 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

-
ओपीडी में रहती है मरीजों की भीड़
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी की बात करें तो यहां भी गर्मी से बीमारियों का शिकार हो रहे मरीजों की संख्या अधिक रहती है। मेडिसिन विभाग में बढ़ी संख्या में मरीज पहुंचते है। यहां डायरिया के साथ बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन

-
इन बातों का रखें ख्याल
-धूप में घर से बाहर निकलने से परहेज करें।
-हल्के सूती और नर्म धागे के कपड़े पहनें।
-तेल व मसालेयुक्त भोजन करने से बचें।
-घर से बाहर निकलें तो शरीर ढक कर निकलें।
-समय-समय पर पानी पीते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें