फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हत्या करने के बाद फंदे पर लटकाया गया था युवक का शव

Sun, 16 Apr 2023 06:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव बक्सीपुर निवासी अवनीश कुमार (18) का शव 25 अक्तूबर 2022 को फंदे पर मिला था। ग्रामीणों ने तब एक बाइक मौके से बरामद की थी, जो मैनपुरी के युवक के नाम पंजीकृत है। पिता ने अदालत के आदेश पर पुत्र की हत्या कर शव को लटकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता रूप राजेश कुमार का आरोप है कि रूपेश कुमार निवासी पहाड़पुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी ने अपने अन्य साथियों की मदद से पुत्र की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया था। कहा कि 23 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे अवनीश घर से पैदल ही नाजिरपुर चौराहे पर सब्जी लेने की बात कहकर गया था। इसके बाद लौटकर नहीं आया तो 24 अक्तूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई, लेकिन अगले दिन 25 अक्तूबर को पुत्र का शव सुबह सात बजे लटका मिला था।
विज्ञापन

आरोप है कि चुन्नीपुर के वीरेंद्र सहित तमाम लोगों ने नाले के पास बाइक के साथ कुछ लोगों को देखा था। जब उनको ललकारा गया तो बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। बाद में वहीं बाइक रूपेश कुमार के नाम पर पंजीकृत पाई गई। बताया कि गांव का ही भरत सिंह उर्फ राजू नोएडा में काम करता था। इसके साथ बेटा अवनीश भी था।
किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। तब पुत्र की पिटाई की गई और उसको हत्या करने की धमकी भी दी गई थी। इसी रंजिश के चलते रूपेश आदि की ओर से मिलकर हत्या एक षड्यंत्र के तहत की गई। थानाध्यक्ष अनुज चौहान ने बताया कि अदालत का आदेश मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें