फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉ की हत्या की सूचना पर पहुंची बेटी पर शमशान में ही किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव बदनपुर में एक वृद्धा की हत्या की सूचना पर पहुंची बेटी, उसके पति और पुत्र पर शमशान घाट में ही आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इनको सीएचसी जलेसर में भर्ती कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में ही केरोसिन डाल शव जलाने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन

जिला फिरोजाबाद थाना नारखी क्षेत्र के गांव मुईद्दीनपुर निवासी सुशीला देवी, पति किशनलाल और पुत्र कुलदीप को पीट-पीटकर घायल किया गया। सुशीला देवी का कहना है कि सकरौली थाने के गांव बदनपुर में मां देवकी देवी के साथ ही छोटी बहन सुनीता और उसका पति जयवीर सिंह उर्फ पप्पू भी रहता है। मां के हिस्से में नौ बीघा जमीन थी। इस जमीन का सुनीता ने अपने पति के नाम बैनामा करा लिया। इसकी जानकारी होने पर उसने दाखिल- खारिज में आपत्ति लगा दी।
सुशीला का आरोप है कि दाखिल-खारिज की तारीख 25 सितंबर तय थी। इससे पहले 24 सितंबर की शाम सुनीता और उसके परिजनों ने मां की हत्या कर दी। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर गांव बदनपुर में श्मशान घाट पहुंची तो सुनीता के परिजनों ने हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। आरोपियों ने पुलिस के सामने ही मिट्टी का तेल और चीनी डालकर शव को जलाकर सबूत नष्ट कर दिए।
विज्ञापन

12 पर हमला करने का लिखा मुकदमा
पुलिस ने सुशीला, उसके पति किशनपाल और पुत्र कुलदीप पर हमला करने का मुकदमा 12 लोगों के खिलाफ लिखा है। इनमें आरोपी जयवीर, उसका पुत्र टिंकू व सनी, नीटू, सत्यवीर, दिनेश, लालजीत, अंकित, भोला, बलराम, गौरव और जनक सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

वारदात में घायल दंपती सहित पुत्र को सीएचसी जलेसर भेजा गया था। तहरीर के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इरफान नासिर खां, सीओ जलेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें