फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: होली मिलन समारोह में रंगों संग दिखी एकता की छटा

विज्ञापन
हाली मिलन समारोह में मौजूद वार्ष्णेय वेलफेयर महिला प्रकोष्ठ की पदा​धिकारी व सदस्य। स्रोत स्वय
विज्ञापन
एटा। अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ शाखा के तत्वावधान में स्वर्णकार मंदिर घंटाघर पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। महिलाओं ने एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए रंगों के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन महामंत्री राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने बताया कि संगठन का उद्देश्य सदैव महिलाओं को सशक्त बनाना और सर्वसमाज की महिलाओं को एक सूत्र में जोड़कर आगे बढ़ाना है। संगठन प्रतिनिधियों ने कहा कि देश की 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है और उनका संगठित होना ही समाज की वास्तविक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करता है। जिलाध्यक्ष आशु वार्ष्णेय, जिला महामंत्री सीमा देव, जिला कोषाध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय व जिला सचिव रीना वार्ष्णेय सभी को रंग लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रेमलता डेविड, नगरपालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, माधुरी गुप्ता, ममता वार्ष्णेय व रंजना सेठ शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें