ज्ञानदीप विद्या भवन पब्लिक स्कूल द्वारिका पुरी में गुरुवार को भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 5 तक के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र में अपने नन्हे हाथों से बिखेरे सुंदर रंग बिखेरते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा छह और उससे ऊपर की कक्षाओं के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित प्रश्न मंच में पूछे गए प्रशभनो के जवाब देकर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रशभनमंत्र कार्यक्रम में उपस्थित भारत विकास परिषद् की सदस्या अलका गुप्ता, रूबी बंसल, कोषाध्यक्ष श्री राहुल वार्ष्णेय, सचिव सुनील गुप्ता, अध्यक्ष नवनीत कुमार, प्रांतीय सह सचिव नीरज गोयल, ब्रज प्रान्त कोषाध्यक्ष श्री विशाल अग्रवाल ने प्रशभन मंच में बच्चें से प्रशभन पूछे। बच्चों ने भी पूछे गए सवालों को बेबाकी से उत्तर दिए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंटस को परिषद् ने पुस्तक देकर सम्मानित भी किया गया। सम्मानित स्टूडेंटस में तनु यादव, अर्चिता चितारिया, शिखा यादव, सलोनी सक्सेना, वैष्णवी कुमारी, सुमित कुमार, आकांक्षा यादव, पूजा यादव, विभा पांडेय, साक्षी यादव, निकिता सिंह, रवि सैन और विशाल यादव शमिल रहे। कक्षा छह से नीचे वाले तक विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र में रंग भर कर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। सम्मनित स्टूडेंटस में पूजा यादव, काकुल बघेल, मोहिनी यादव, नितेश चौहान, अमित कुमार शामिल हैं। प्रधानाचार्य श्री विमल कौशल, प्रबंधक नीलम गुप्ता, नवनीत कुमार, प्रियंका यादव, पूजा शर्मा जी, पूजा कुमारी, नेहा सोलंकी, अनुज कुमार शामिल रहे।