राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में गुरुवार शाम राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में पूरे प्रदेश से प्रतियोगियों के अलावा महाभारत धारावाहिक के भीम उर्फ प्रवीन कुमार और अभिनेता राकेश राजपूत भी शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने किया। चैंपियनशिप में मोदी नगर गाजियाबाद के विजय बहादुर मिस्टर यूपी क्लासिक चुने गए। दूसरे स्थान पर मोहम्मद वसीम (मुरादाबाद) रहे। तीसरे स्थान पर मनीष यादव (मेरठ) रहे। जबकि जाकिर सलमानी मिस्टर एटा चुने गए, दूसरे स्थान पर उमेश कुमार और तृतीय स्थान पर दानिश रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में जिला जज केके शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में गुरुवार शाम आयोजित स्टेट लेवल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रतियोगियों ने अपनी बॉडी का प्रदर्शन किया। एटा जिले से 15 प्रतियोगियों ने शिरकत की, लेकिन बाजी जाकिर सलमानी के नाम रही। सलमानी को मिस्टर एटा चुना गया, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर उमेश कुमार और दानिश रहे।
निर्णायक मंडल में केके डंग, अशोक सक्सेना, विनोद शर्मा, दर्शन सिंह, फिरोज खान, प्रशांत शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम में न्यायाधीश अजय त्यागी, सीजेएम प्रतिभा सक्सेना, मानवेंद्र सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, विजय कुमार, सुभाष चंद्र, अशोक कुमार, हीरालाल, वीके शर्मा, रवींद्र सिंह, एफबी पांडेय, राम आधार राम, संजीव कुमार त्यागी, सुभाष चंद्रा, काशीनाथ, कल्पना, मनोज उपाध्याय, संजय कुमार लाल, राहित अग्रवाल, रिचा उपाध्याय, वीरेश कुमार, विजय कुमार समेत कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। जिला बॉड़ी बिल्डिंग एसोसिएशन अध्यक्ष बीडी गोयल्र, सचिव पंकज यादव, एसडीएम सदर सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ आरसी पांडेय समेत कई अफसर मौजूद रहे।