फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने वृद्ध को तालाब में पटका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव भूपालपुर में सांड़ ने वृद्ध को तालाब में पटक दिया। इससे वह डूब गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव भूपालपुर निवासी बनवारी (65) मंगलवार सुबह करीब चार बजे पड़ोस के गांव बमनई में खेत जोतने के लिए बैलों की बात करने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के बाहर बने तालाब के पास एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें तालाब में पटक दिया। इस दौरान तालाब में डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बनवारी के नाती सोनू ने बताया कि सुबह के समय गांव के लोग शौच करने तालाब के पास गए तो उन्हें वहां शव उतराता दिखा। इस पर परिजनों को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि तालाब के पास एक सांड़ रहता है उसी ने हमला कर बाबा को तालाब में गिरा दिया। पिलुआ थानाध्यक्ष वेगराम ने बताया कि तालाब में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। सांड़ द्वारा मारने की बात बताई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें