फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, भाई बोला...की गई है हत्या

Sun, 16 Mar 2025 10:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
दीपक का फाइल फोटो - फोटो : दीपक का फाइल फोटो
विज्ञापन
जलेसर। कस्बा के मोहल्ला सादात हथोड़ा में रविवार की सुबह पीपल के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। उसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ चली गई थी। भाई ने पड़ोसी युवक पर पिता के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गहनता के साथ छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला सादात हथोड़ा निवासी लवकुश ने बताया कि भाई दीपक (26) की लगभग 4 वर्ष पूर्व निशा से शादी हुई थी। इनके दो बच्चे कार्तिक और पीयूष हैं। लगभग दो माह पहले निशा को मोहल्ले का ही एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया। तब से दोनों बच्चे दीपक के साथ ही रह रहे थे। 2 दिन पूर्व निशा लौटकर मोहल्ले में ही अपने प्रेमी के साथ रहने लगी, जिसकी वजह से दीपक तनाव में चल रहा था। होली की रात लगभग 9 बजे दीपक घर से चला गया और नहीं आया।
उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह पीपल के पेड़ पर लोगों ने दीपक का शव फंदे पर लटका देख तो परिजन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। लवकुश ने आरोप लगाया है कि दीपक ने फंदा लगाकर जान नहीं दी बल्कि उसकी हत्या पत्नी के प्रेमी व उसके पिता ने मिलकर की है। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जेल में निरुद्ध है दीपक की मां
दीपक की मां मानव तस्करी के मामले में 5 साल से जेल में निरुद्ध है। उस पर महिलाओं को बेचने का आरोप है। दीपक के बच्चों के पालन-पोषण व देखभाल की भी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें