फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कमरे में छत से लटका मिला नवविवाहिता का शव

Sat, 21 Feb 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट में एक नवविवाहिता का शव छत से लटका मिला है। मृतका के ससुर की खबर पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सरईया निवासी शिवानी (19) की दो माह पहले अकबरपुर कोट के दीपक से शादी हुई थी। दीपक दिल्ली में रहकर किसी निजी कंपनी में काम करता है। शादी के कुछ दिन बाद दीपक दिल्ली चला गया था। पहली होली होने पर कुछ दिन में शिवानी को अपने मायके जाना था। दीपक के पिता जयदेव ने बताया रात को सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए थे। बहू शिवानी भी अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह देर तक न जागने पर दरवाजा खटखटाने पर कोई हलचल न होने पर संदेह हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजे को तोड़कर देखा तो शिवानी का शव फंदे से लटका था। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय भी पहुंच गए। दीपक के पिता ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें