फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हुजूर की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा

Mon, 16 Sep 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिलेभर में ईद मीलादुन्नबी उल्लास के साथ मनाया गया। पैगंबर मुहम्मद साहब के जन्मदिन को लेकर मुस्लिम इलाकों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। गली-मोहल्लों को हरे झंडों, बैनर, गुब्बारों, झालरों से पाट दिया गया। शहर में निकाले गए जुलूस का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। हुजूर की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा के नारे बुलंद होते रहे।
विज्ञापन

अंजुमन गुलामाने रसूल व आशिकाने रसूल कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को जुलूस-ए-मुहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। दरगाह हजरत अब्दुल गफूर शाह मियां होली गेट से जुलूस का आगाज हुआ, जो पटियाली गेट, मारहारा दरवाजा, दरगाह हसन शाह पोता नगला, कटरा मोहल्ला, ठंडी सड़क, जीटी रोड, घंटाघर होते हुए दरगाह हजरत पर जाकर संपन्न हुआ।
इसमें आकर्षक झांकियां शामिल की गई थीं। बैनर लिए लोग चल रहे थे। आकर्षक झांकियों के काफिले जुलूस की शान बढ़ा रहे थे। नबी के दीवाने नातिया तरानों पर झूम रहे थे। झांकियों पर सवार अरबी लिबास पहने युवा मुहम्मदी झंडा लेकर चल रहे थे। झांकियों पर लगे बैनर पर इस्लामी नारे और कलमे लिखे थे।
विज्ञापन

जुलूस के रास्ते पर भव्य द्वार सजाने के अलावा रंगीन झालर, फूल, बैनर और झंडे लगाए गए थे। जुलूस का बजारों में कई स्थानाें पर पेयजल, मिष्ठान और फलों का वितरण कर स्वागत किया गया। हाफिज शब्बीर हुसैन व हाफिज अजहर ने नात पढ़ी। तारा नूर का हाजी मुहम्मद जमा खां ने पढ़ा। शराफत हुसैन काले, पूर्व चेयरमैन अशरफ हुसैन, इश्शन खा स्तंभकार, इश्तयाक अली वेग, नईम खान एड., सादिक जमां खां, आविद कुरैशी, मोहसिन रसीद, जहीर अहमद, हाजी कशिश एटवी, नाजिम अली, जमशेद आलम, मेधाव्रत शास्त्री, नीरज गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें