फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भंडारा खाने गया किशोर खौलती सब्जी की कड़ाही में गिरा, रेफर

Wed, 05 Jun 2024 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना एका जिला फिरोजाबाद के गांव नगला कृपि निवासी एक किशोर अपनी ननिहाल में भंडारा खाने गया। इस दौरान खौलती सब्जी के कड़ाही में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। परिजन एटा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने नाजुक हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहां स्वास्थ्य लाभ न होने पर परिजन उसको आगरा ले गए। एक निजी क्लीनिक में उपचार चल रहा है। नगला कृपि निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि बेटा नौ वर्षीय गोलू अपनी ननिहाल नगला छिद्दी झालगोपालपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद गया था। वहां सोमवार शाम उसके मामा राजपाल के यहां भंडारे की दावत थी। गोलू भी इसमें मदद कर रहा था। उसी समय गोलू बिना देखे पीछे की ओर से जा रहा था। पास में ही पीछे बड़ी कड़ाही में सब्जी बन रही थी। गोलू उसी कड़ाही में गिर गया।
विज्ञापन

मौजूद लोगों ने उसको तुरंत कड़ाही से बाहर निकाला। तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। स्थानीय लोग उसको लेकर एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। पिता धर्मेंद्र ने बताया कि अलीगढ़ में उपचार के दौरान लाभ नहीं मिला तो उसको लेकर आगरा पहुंचे। जहां एक निजी चिकित्सालय में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें