फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेलने के बाद पानी पीते ही किशोर की चली गई जान

Sun, 21 Jun 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के अंतर्गत खड़गपुर निवासी 16 वर्षीय एक किशोर को परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में खड़गपुर निवासी अंकित (16) को परिजन शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे लेकर पहुंचे। यहां अंकित के भाई हरपाल ने बताया कि उसे कुछ दिन पहले बुखार आया था। निजी क्लीनिक पर उपचार कराया गया जिसके बाद वह ठीक हो गया। यह भी बताया कि उसे बचपन से सांस फूलने की दिक्कत थी। शुक्रवार को दोपहर में वह खेलकर घर आया। इसके बाद वह चारपाई पर लेट गया। तभी उसने पानी मांगा। मां ने उसे पानी दिया। पानी पीने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई। उसे तत्काल इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें