फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 25 मांगों के समर्थन में गरजे शिक्षक, दिया धरना

Wed, 07 Aug 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान 25 मांगों के समर्थन में शिक्षक जमकर गरजे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजूराम रतन के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर धरना दिया गया। प्रधान संरक्षक गुमान सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा का राजकीयकरण किया जाए। शिक्षकों की समस्याओं का यही एक समाधान है। समस्याओं पर जोर देते हुए कहा कि समाधान धरना-प्रदर्शन से ही संभव होते हैं और सभी मांगों की पूर्ति होती है।
सत्यवीर सिंह दिवाकर ने कहा कि आज धरने में शिक्षकों की उपस्थिति बता रही है कि आप इतिहास लिखने वाले हैं। मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि लंबित सभी समस्याओं का निराकरण चाहते हैं तो एकजुट के साथ जुड़ें। धरना दोपहर बाद 3 से शाम 5 बजे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के अंत में पदाधिकारियों ने डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 25 सूत्री ज्ञापन दिया। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, सेवा सुरक्षा, माध्यमिक शिक्षा का राजकीयकरण, कार्यालयों में सिटीजन चार्टर लागू कराना, चिकित्सा सुविधा आदि मांगें रखीं। धरना सभा का संचालन जिला मंत्री नीरज कुमार ने किया। सुखबीर सिंह, विश्व दीपक, कप्तान सिंह, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, ऋतुराज सिंह, विजय प्रताप आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें