फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापीय परियोजना के शिलान्यास स्थल पर अफसरों का डेरा

Wed, 14 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क एवं सुरक्षा का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सकीट ब्लॉक क्षेत्र के मलावन में प्रस्तावित 1320 मेगावॉट जवाहर तापीय परियोजना का मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास करने की तारीख तय होते ही प्रशासन शिलान्यास स्थल की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी में जुट गया है। बुधवार को डीएम और एसएसपी ने विद्युत उत्पादन निगम अफसरों संग शिलान्यास स्थल पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अफसरों संग मंथन किया। मंच के आसपास अभीतक पुलिस ने सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई है।
विज्ञापन


विद्युत उत्पादन निगम और जवाहर तापीय परियोजना के इंचार्ज अधिशासी अभियंता एनएन त्रिपाठी, डीएम शंभूनाथ, एसएसपी राजेश कृष्ण, सीडीओ, एएसपी, तहसीलदार, एसडीएम बुधवार दोपहर मलावन में शिलान्यास स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारी करीब दो घंटे तक मंच और कार्यक्रम में आने वाली भीड़ को लेकर मंथन करने के बाद लौट आए। कार्यक्रम तय होते ही मंच के आसपास सुरक्षा में सिपाही और होमगार्ड तैनात कर दिए गए हैं। डीएम ने शिलान्यास स्थल की ओर जाने वाली नई सड़क, पार्किंग, पंडाल, हेलीपेड का निरीक्षण कर अफसरों को जरूरी निर्देश दिए हैं। देर रात जिला प्रशासन को शासन से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अधिकारिक कार्यक्रम मिल गया है। अब जिला प्रशासन को सीएम के मिनट टू मिनट का कार्यक्रम आने का इंतजार है।

ज्ञात हो कि लगभग 10000 करोड़ की लागत से बनने वाली जवाहर तापीय परियोजना के शिलान्यास के लिए लंबे समय से सीएम का कार्यक्रम तय होने को लेकर कवायद चल रही थी। सीएम एटा से ही सोनभद्र जिले की ओबरा में लग रही 1320 मेगावॉट थर्मल पावर परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे के अलावा अलीगंज में स्टेडियम का शिलान्यास कर सकते हैं। अलीगंज से सपा विधायक रामेश्वर सिंह का कहना है कि अलीगंज के स्टेडियम का तापीय परियोजना के साथ शिलान्यास कराने की कोशिश की जा रही है। डीएम शंभूनाथ के माध्यम से कार्यक्रम मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें