फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: 36 दिन बाद भी राहत नहीं

Wed, 14 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोटबंदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोट बंदी के 36 दिन बाद भी लोगों को कैश की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। बैंकों की लाइनें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ज्यादातर एटीएम भी कैशलैश हैं। बुधवार को केवल एसबीआई की एक ही शाखा के एटीएम से पैसा निकल रहा था, वहां भी धक्का-मुक्की जैसे हालात बने थे। वहीं सर्वर की समस्या भी बनी हुई है। बुधवार को कई बैंक शाखाओं में कनक्टीविटी फेल रही।
विज्ञापन


स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर केवल दो हजार की निकासी की जा रही थी। मुख्य शाखा पर नकदी की अव्यवस्था को लेकर लोग परेशान रहे। ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स की शाखा में नकदी नहीं होने का नोटिस चस्पा था। एटा अर्बन शाखा कैश लेश थी। वहीं बीएसएनएल के इंटरनेट से संचालित होने वाली बैंक शाखाएं कनक्टीविटी की समस्या के कारण काम नहीं कर सकीं।

कैनरा बैंक में कैश उपलब्ध था लेकिन कनक्टीविटी न होने के कारण लोगों को नकदी नहीं मिल पाई। कनक्टीविटी की समस्या से  जिला मुख्यालय के अलावा सोरों और आसपास के अन्य कस्बों में स्थित बैंक शाखाएं भी प्रभावित रहीं।  ग्रामीण बैंकों में भी कैश की उपलब्धता न होने से ग्राहक परेशान रहे। नगर के एटीएम में भी नकदी नहीं होने से लोग पैसों के लिए भटकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें