फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धूप निकलने से मिली राहत, कोहरा कर सकता है परेशान

Mon, 12 Jan 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
रविवार को ​खिली धूप में शहर के जीटी रोड ​स्थित  शहीद पार्क में खेलते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
एटा। पिछले दिनों पड़ी भीषण ठंड के बाद रविवार को भी मौसम राहत भरा रहा। सुबह से ही धूप खिली होने की वजह से लोगों को ठंड से राहत मिली। अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंचने से दोपहर के समय मौसम पूरी तरह सामान्य रहा। हालांकि 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने लोगों को परेशान किया। सोमवार को कोहरा परेशान कर सकता है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह के वक्त मामूली कोहरा था जो कुछ देर में हट गया। मौसम साफ होने से सुबह 7ः30 बजे ही धूप निकल आई। इससे लोग अपने घरों के बाहर और छतों पर बैठकर धूप सेंकते रहे। दिनभर निकली तेज धूप ने तो राहत दी लेकिन इस बीच लगातार चली तेज हवा परेशान करती रही। सड़कों पर निकलने वाले राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
रविवार को साफ मौसम और सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए उमड़े। इससे बाजारों में काफी भीड़ रही। वहीं शहर के विभिन्न पार्कों में बच्चे झूलों पर मस्ती करते नजर आए। शाम के वक्त सूर्यास्त होने के बाद गलन भरी सर्दी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि हाल-फिलहाल मौसम साफ ही रहेगा। कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन


बच्चों और बुजुर्गों ने ली राहत की सांस

अवागढ़। कई दिनों तक ठंड और बादलों के कारण परेशान रहे बुजुर्गों और बच्चों ने शनिवार को खिली धूप में राहत की सांस ली। तापमान बढ़ने से जनजीवन सामान्य ढर्रे पर आया। बच्चों ने मैदानों और गलियों में खेलकूद किया। बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें