एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी हरेंद्र कुमार (28) पुत्र प्रकाश सिंह ने खेत पर सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पिता का कहना कि हरेंद्र करीब एक माह से बाहर रह रहा था। पत्नी से अनबन के चलते गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पास में ही एक तमंचा, शराब की अद्दी बोतल, नमकीन के पाउच पड़े मिले हैं। नाती शालू पुत्र लोकेंद्र बुधवार सुबह खेत पर बुर्जी से भूसा लेने गया तो आम के पेड़ के नीचे हरेंद्र का शव पड़ा देखा।
प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज ने बताया कि हरेंद्र की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। एक बेटी भी है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, इसकी वजह से पत्नी करीब दो साल से मायके में रह रही थी। हाल ही में दोनों के बीच समझौता कराया गया था। हरेंद्र ज्यादातर अपनी ननिहाल गांव मुरलिया थाना जसरथपुर में रहता था। मंगलवार की रात लौटा और घर नहीं आया। रास्ते में खेत पर आम के पेड़ के नीचे शराब का सेवन किया और तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।