फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Tue, 08 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
विलीवर्स चर्च द्वारा संचालित संस्था ब्रिज ऑफ होप ने कृष्णा पैलेस में क्रिसमिस डे पर्व आयोजित किया। संस्था से जुड़े बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांध दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा नेता ममता गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रमों में सहभागिता से ही प्रतिभा में निखार आता है। इस लिए प्रत्येक बच्चे को चाहिए कि वह अपने भीतर के डर को बाहर निकाल कर निडर होकर सहभागिता करें। हार-जीत जिदंगी के पहलू है, हमेशा अच्छा करने के लिए प्रयास करना चाहिए। फादर रनवीर सिंह ने प्रभूयीशु मसीह के जन्म के बारे में बोलते हुए कहा कि प्रभू यीशू का जन्म मानव जाति के उत्थान के लिए हुआ।
उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव जाति के कल्याण के लिए लगाया। मानव के कल्याण के लिए वह खुद सलीब पर टंग कर अपने जीवन को न्यौछावर कर गए। उनका संपूर्ण जीवन प्रेरणास्त्रोत है। मानव के लिए हमेशा प्रेम और शांति का संदेश उन्होंने दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। बच्चों ने प्रभूयीशू के जन्म से जुड़े प्रसंगों पर नाटक, लघु कथा भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान यूनस मसीह, कमला मसीह, प्राप्ती शर्मा, सुजाता, मीनू सिंह, अरूनदास, ममता रानी, रवी आदि मौजूद रहे। विलीवर्स चर्च द्वारा संचालित संस्था ब्रिज ऑफ होप ने कृष्णा पैलेस में क्रिसमिस डे पर्व आयोजित किया। संस्था से जुड़े बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांध दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा नेता ममता गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रमों में सहभागिता से ही प्रतिभा में निखार आता है। इस लिए प्रत्येक बच्चे को चाहिए कि वह अपने भीतर के डर को बाहर निकाल कर निडर होकर सहभागिता करें। हार-जीत जिदंगी के पहलू है, हमेशा अच्छा करने के लिए प्रयास करना चाहिए। फादर रनवीर सिंह ने प्रभूयीशु मसीह के जन्म के बारे में बोलते हुए कहा कि प्रभू यीशू का जन्म मानव जाति के उत्थान के लिए हुआ।
उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव जाति के कल्याण के लिए लगाया। मानव के कल्याण के लिए वह खुद सलीब पर टंग कर अपने जीवन को न्यौछावर कर गए। उनका संपूर्ण जीवन प्रेरणास्त्रोत है। मानव के लिए हमेशा प्रेम और शांति का संदेश उन्होंने दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। बच्चों ने प्रभूयीशू के जन्म से जुड़े प्रसंगों पर नाटक, लघु कथा भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान यूनस मसीह, कमला मसीह, प्राप्ती शर्मा, सुजाता, मीनू सिंह, अरूनदास, ममता रानी, रवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें