फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टीईटी देकर लौट रहे छात्र की कार की टक्कर से मौत

Sun, 05 Jul 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सोनपाल उर्फ सोनू  का फाइल फोटो।
विज्ञापन
अवागढ। एटा से शिक्षक पात्रता परीक्षा देकर फिरोजाबाद लौट एक परीक्षार्थी की शनिवार की दोपहर बाइक, कार की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिजन की रो रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

सोनपाल उर्फ सोनू (30) पुत्र सुरेश चंद्र निवासी राठौर नगर, आसफाबाद, फिरोजाबाद शनिवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा देने यहां आया था। 12 बजे परीक्षा समाप्त हुई। वह अपाचे बाइक से घर लौट रहा था। अवागढ़ थाना क्षेत्र के नावली गांव के के पास उसकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। चालक तेजी से कार दौड़ा ले गया। इधर बाइक गिरने से सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हाल में उसे पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन और परिचित रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उसके रिश्तेदार शिवाजीत ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि सोनू अपने घर का इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन उपसना है। इकलौते बेटे की मौत से परिवारीजन के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें