फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेटे की शिनाख्त करने जा रहे पिता और रिश्तेदार समेत 7 घायल

Sun, 05 Jul 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में घायलों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में गंजडुंडवारा रोड पर एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। सभी एक ई-रिक्शा में सवार होकर बेटे के शव की शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस आ रहे थे। शिवसिंहपुर के पास तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिसमें पिता समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार को देहात कोतवाली पुलिस को गंजडुंडवारा मार्ग स्थित एक गैस एजेंसी के पास गड्ढे में युवक का शव मिला। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह पर रखवा दिया। शव के शिनाख्त के लिए सूचना आसपास के क्षेत्रों में भेजी गई। इसी दौरान कासगंज के अफजलपुर जरैला निवासी राजपाल को बेटे के मौत होने की सूचना मिली। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ एक ई-रिक्शा में बैठकर पोस्टमार्टम गृह के लिए आ रहे थे।
शिवसिंहपुर के पास तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा में सवार सात लोग राजपाल सिंह (58), महादेवी (42), कृष्णा देवी (45), मूर्ति देवी (45), गायत्री देवी (62), अशोक कुमारी (50) और ई-रिक्शा चालक विपिन कुमार(28) घायल हो गए। घायल राजपाल ने बताया कि उनके सभी घायल रिश्तेदार रामपुर घनश्यामपुर के रहने वाले हैं। वहीं रिश्तेदारों ने उनके बेटे रमेश उर्फ छोटू (30) के रूप में पहचान की। बताया कि मृतक रमेश शहर में एक साइकिल की दुकान पर काम करता था। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें