फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मुकाबला-ए-किरत में छात्र हशमत ने जीता 50 हजार का इनाम

Sun, 16 Nov 2025 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मारहरा में उर्स-ए-कासमी में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
मारहरा। खानकाह शरीफ में आयोजित उर्स कासमी में हुए मुकाबला-ए-किरत में लखनऊ के मदरसा हनफीजिया उल कुरान बदरचंदगंज के छात्र हशमत अली विजेता रहे। उनको 50 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर जमशेदपुर (झारखंड) के मदरसा सेंट्रल दारुल किरात के छात्र मोहम्मद रूवेल आलम रहे। उनको 25000 रुपये और ट्रॉफी, तीसरे स्थान पर रहे नवसारी (गुजरात) के मदरसा दारुल उलूम अनवर रजा के छात्र मोहम्मद अरमान को 11000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। मुकाबला-ए-किरत में गोंडा, बस्ती, बरेली शरीफ, लखनऊ, आजमगढ़, रत्नागिरी, कुंडा, बलरामपुर, गुजरात, झारखंड आदि शहरों एवं प्रांत के मदरसों के छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सैयद नजीब हैदर नूरी, सैयद अमान मियां, सैयद अशरफ मियां, सैयद मोहम्मद अमीन मियां, सैयद अहमद मुस्तफा सिद्दीकी, सैयद उस्मान कादरी, सैयद हैदर हसन, सैयद मोहसिन, कारी इरफान बरकाती, प्रिंसिपल मौलाना इरफान, मौलाना असलम बरकाती आदि ने विजेता छात्रों को मुबारकबाद दी।

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपचार ले रहे लोग

मारहरा। उर्स-ए-कासमी में आए हुए जायरीनों के स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। मेला परिसर में गुलामाने मुस्तफा, एफएच मेडिकल कॉलेज और मारहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया है। इसमें जायरीनों को उपचार की सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। गुलामाने मुस्तफा के सदस्य मोहम्मद आमिल ने बताया कि जायरीनों की सुविधा के लिए निशुल्क कैंप का आयोजन हर बार किया जाता है। कैंप में वसीम कुरैशी, अजीम खान, जुनैद सिद्दीकी, कानपुर से डॉ. अजहर अली, डॉ. शकील बरकाती, रेहान रजा, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद जुबैर शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें