फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुस्तक महोत्सव का लोगो जारी, 18 दिसंबर से होगा आयोजन

Sun, 16 Nov 2025 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज के स्काउट एवं गाइड हॉल में पुस्तक महोत्सव का लोगो जारी करते समिति पदाधिकारी।
विज्ञापन
एटा। राजकीय इंटर कॉलेज में हर साल दिसंबर माह में स्व. ब्रजपाल सिंह यादव की स्मृति में पुस्तक महोत्सव होता है। इस बार दशम पुस्तक महोत्सव 18 से 21 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके लिए लोगो जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

दशम पुस्तक महोत्सव की तैयारियों के संबंध में शनिवार को एटा पुस्तक महोत्सव समिति की बैठक राजकीय इंटर काॅलेज के खेल एवं स्काउट भवन में हुई। आईपीएस अंशुमान यादव ने पुस्तक महोत्सव के अध्यक्ष संजीव कुमार की इस अनूठी सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में प्रारंभ की गई पहल की प्रशंसा की। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि एटा पुस्तक महोत्सव 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक राजकीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकाशकों ने अपनी सहमति उपलब्ध करा दी है।
पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत ने कहा कि पुस्तक मेले में सामाजिक, शैक्षिक एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। सह संयोजक अनूप द्विवेदी ने बताया कि पुस्तक महोत्सव में दुनिया की बेहतरीन किताबें, महिलाओं का विशेष आकर्षण महिला गैलरी, प्रेरणादायक कविताएं, चित्रों की गैलरी, बाल-साहित्य एवं विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान, रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, प्रभात कुमार झा, सुधीर त्यागी, धर्मेंद्र सिंह सचान, डॉ. हरेंद्र कुमार, सीपी सिंह यादव, राजीव यादव, मनोज कुमार तिवारी, विजय मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें