फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल

Thu, 26 Oct 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव रामनगर में बृहस्पतिवार की देर शाम जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। इस वारदात में एक पक्ष के आठ और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एक पक्ष से दिनेश कुमार, नीतू देवी, कृष्णा कुमारी, मीना देवी, माधुरी देवी, मुन्नी देवी, हंस मुखी, और अनुपम घायल हुए हैं। जबकि दूसरे पक्ष के अजय कुमार और सत्येंद्र को चोटें आईं हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अल्का तोमर ने बताया कि दोनों ही पक्ष दिल्ली में रहते हैं। वहां से गांव में आना-जाना है। इससे पहले कभी झगड़ा नहीं हुआ। लेकिन आज अचानक एक पक्ष ने दूसरे पर मेड डालकर कब्जा करने के आरोप लगाए और मारपीट हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें