फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, जबकि पत्नी की हालत नाजुक; अन्य हादसों में चार और घायल

Thu, 26 Oct 2023 09:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी की हालत नाजुक है। वहीं अन्य हादसों में चार और लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार को ससुराल से पत्नी संग लौट रहे युवक की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो को आगरा के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


सकीट थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी हृदेश कुमार (40) की मौत हुई है। जबकि, पत्नी शीलम देवी गंभीर रूप से घायल हुई है। मृतक के भतीजे अंशुल ने बताया कि बुधवार को चाचा अपनी ससुराल जमालपुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी गए थे। यहां पर चाची के भाई विपिन कुमार की बेटी बीमार थी। इसको देखकर देर शाम घर लौट रहे थे। नगला पुखी गांव के पास ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ेंः- UP: सोते रहे घरवाले... प्रेमी संग मिल किशोरी ने किया कुछ ऐसा कि हवा हो गई नींद; भागते हुए थाने पहुंचा पिता
विज्ञापन


इसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा स्थल गांव से करीब एक किमी दूर है। जानकारी मिलते ही हम लोग पहुंच गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज लेकर गए। यहां चाचा को डॉक्टरों ने मृत बता दिया। जबकि, चाची को भर्ती कर लिया। थाना प्रभारी अल्का तोमर ने बताया कि ट्रैक्टर से हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पति और सास-ससुर समझते हैं नौकरानी, थाने पहुंची बहू ने सुनाया दुखड़ा; कहानी सुन पुलिस भी चकराई

वहीं जैथरा थाना क्षेत्र के सर्रा भट्टा गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में देवेंद्र सिंह निवासी नगला ताली और थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव चित्तरपुर में पैदल जा रहे अमर सिंह बाइक की टक्कर से घायल हुए हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है। जबकि अन्य हादसों में शिवम निवासी शिवओमपुरी कोतवाली नगर और अवनेंद्र कुमार निवासी मुबारिकपुर थाना मलावन को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें