फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने स्कूल वैन में मारी टक्कर: सात छात्र-छात्राओं समेत 14 लोग घायल, मची चीख-पुकार, अस्पताल में भर्ती

Wed, 22 Mar 2023 02:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपाल के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने बच्चों व सवारियों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर सभी तो अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में जिले में तेज रफ्तार पिकअप ने ओवरटेक करते समय स्कूल वैन में टक्कर मार दी। हादसे में सात छात्र-छात्राओं समेत 14 लोग घायल हो गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मार्ग स्थित शीतलपुर गांव के पास हुआ। सुबह करीब आठ बजे स्कूल वैन कंसुरी गांव से छात्रों को लेकर रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर जा रही थी। शीतलपुर गांव के पास ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार पिकअप ने वैन में टक्कर मार दी। इससे सात छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इसके अलावा पिकअप सवार सात सवारी भी घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
 

एटा में ओवरटेक करते समय पिकअप ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल कॉलेज पहुंचे सीओ सिटी, ली जानकारी

हादसा देख स्थानीय लोग व राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल बच्चों को वैन से बाहर निकाला। घायल बच्चों व सवारियों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ सिटी राजकुमार पुलिस बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में घायलों का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः- रिटायर्ट सीओ को ब्लैकमेल कर छह लाख वसूले: महिलाओं ने किया कुछ ऐसा कि इज्जत के लिए रहे चुप, अब 10 लाख की मांग
विज्ञापन

घायल छात्र-छात्राओं को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : अमर उजाला

घायल छात्रों में यह शामिल

हादसे में जानवी, दिव्यांश, अंशिका यादव निवासी कंसुरी, ऋषभ, गोविंद, दिलीप निवासी भगवंतपुर,  ब्रजेश निवासी सत्तारपुर छात्र-छात्राएं घायल हो गए।

यह लोग हुए घायल

इसके अलावा सवारियों में अनिल, पदम सिंह, नीरेश, शिवा निवासी कंसुरी, निर्देश निवासी भूपाल गढ़ी, जितेंद्र निवासी जैथरा, अंकित निवासी भगवंतपुर घायल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें