फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की गई जान

Fri, 25 Sep 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ क्षेत्र में भदुआ गांव के पास बृहस्पतिवार की रात को तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाथरस जिले के अगराना गांव निवासी राजकुमार अपनी 33 वर्षीय पत्नी राजकुमारी के साथ सिरांव गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। दोनों बाइक से जीटी रोड स्थित गुलाबपुर गांव पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पिलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजकुमार को इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घायल राजकुमार के भतीजे यादराम सिंह ने बताया कि राजकुमारी उनकी बुआ थीं और दोनों लोग रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें