फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोग फैलने वाले गांव पर विशेष नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में संक्रामक रोग न फैले इसके लिए सीएमओ की ओर से विशेष नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही बीते तीन वर्षों में संक्रामक रोग फैलने वाले गांवों की निगरानी रखकर पुराना रिकॉर्ड जुटाने पर जोर दिया गया है। पड़ोसी जिलों में बुखार से मौतों के बढ़ते आंकड़ों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। पिछले वर्षों में संक्रामक रोग फैलने वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी करने के साथ ही डाटा तलब किया गया है। ताकि तैैयारियां पूरी की जा सके।
विज्ञापन

वहीं जिले में भी डेंगू ने अपनी दस्तक दे दी है। मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर ही इसकी चपेट में आ गए हैं। सीएमओ ने अधीक्षकों से कहा है कि ऐसे सभी गांव की सूची बनाएं जहां बीते वर्षों में बुखार से मौत हुई हो या फिर मलेरिया डेंगू के केस अधिक निकले हो। ऐसे गांव को चिह्नित कर बीमारी से ग्रसित लोगों की जांच कराएं। इसके साथ ही गांव पर विशेष नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें