एटा। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा को कोरोना महामारी की वजह से रद्द कर दिया गया है। विद्यार्थियों में कहीं खुशी तो कहीं मायूसी बनी हुई है। कोई संक्रमण काल में परीक्षा न कराने को सही निर्णय बता रहा है, तो किसी का कहना है कि परीक्षा की तैयारी कर ली थी। सुरक्षा इंतजामों के साथ परीक्षा कराई जा सकती थी।
परीक्षा रद्द होने की खबर सुन कुछ छात्र तो खुशी से उछल पड़े। वहीं जो छात्र अपनी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने के लिए तैयार थे, उन्हें मायूस होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जब चुनाव, बाजार, वैवाहिक कार्यक्रम सभी को छूट है तो परीक्षा कराने में ही क्यों डर है? कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए परीक्षा कराई जा सकती थी।