फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं पास हैं श्रीराम तो सीता कर रहीं बीए की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के सैनिक पड़ाव में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और दशरथ के पात्रों के कलाकारों का जीवन सादा है। कोई बचपन से अभिनय कर रहा है तो कोई पढ़ाई के साथ रामलीला में अपना रोल अदा कर रहा है।
विज्ञापन

श्रीराम
श्रीराम का किरदार निभा रहे मथुरा निवासी गणेश चतुर्वेदी 18 साल की उम्र से रामलीला में विभिन्न भूमिका अदा करते चले आ रहे हैं। उन्होंने 12वीं कक्षा पास करने के बाद आगे पढ़ाई नहीं की। वह भागवत, रामलीला, भंजन संध्या आदि धार्मिक गतिविधियों में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले सीता और लक्ष्मण का रोल भी अदा कर चुके हैं।
माता सीता
माता सीता का रोल अदा करने वाले गौरव शर्मा ने बताया कि वह 16 साल की उम्र से ही इस किरदार में अभिनय करते आ रहे हैं। रामलीला के अलावा वह बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले जयपुर में हो रही रामलीला में पहली बार माता सीता का रोल अदा किया था। वहीं, लक्ष्मण का रोल अदा करने वाले राघव चतुर्वेदी ने बताया कि 15 साल की उम्र से रामलीला में काम कर रहे हैं। अभी 11वीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। उन्हें रामलीला में अदाकारी करना अच्छा लगता है।
विज्ञापन

दशरथ
राजा दशरथ का रोल अदा करने वाले गिरधारी लाल चतुर्वेदी का कहना है कि वह बचपन से रामलीला मंचन से जुड़े हैं। उनके पिता स्व. मुरारी लाल चतुर्वेदी रामलीला में अभिनय करते थे, उन्हीं के साथ रहकर यह कला सीखी। बीकॉम के बाद सीए की तैयारी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि रामलीला के अलावा वह पुरोहित के रूप में सेवाएं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें