फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाका और बाबा गिरोह आए आमने-सामने, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जलेसर...आधे घंटे हुई फायरिंग

Sat, 26 Jul 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के जलेसर में शाका और बाबा गिरोह के बीच आधे घंटे तक फायरिंग हुई।  गोलियों की तड़तड़ाहट से जलेसर गूंज उठा। लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस जब तक पहुंची, आरोपी भाग निकले। 
विज्ञापन
शाका और बाबा गिरोह में फायरिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाका और बाबा गिरोह के बीच जलेसर कस्बा में शुक्रवार को आधे घंटे तक जमकर फायरिंग हुई। पुलिस के पहुंचने पर दोनों गिरोह के लोग वहां से भाग गए। चार बाइक और 2 ई-रिक्शे पुलिस ने मौके से जब्त किए हैं। फायरिंग से पूर्व दोनों ही पक्षोें ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बाइकों की रैली भी निकाली।
विज्ञापन


थाना प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय शाका और बाबा नाम के दो गिरोह पहले दरगाह के पास एकत्रित हुए। वहां उनके मध्य कुछ विवाद हुआ जिसके बाद वहां से एमजीएम इंटर कॉलेज के सामने मैदान पर पहुंचे। यहां दोनों ओर से फायरिंग हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक लगभग आधे घंटे तक चली फायरिंग के बाद सूचना पुलिस के पास पहुंची। पुलिस को आता देखकर दोनों ही गिरोह के लोग वहां से भाग गए।

इस दौरान गिरोह के लोगों की छूटी चार बाइक और दो ई-रिक्शे पुलिस ने जब्त कर लिए। एहतियात के तौर पर पीएसी और दो उपनिरीक्षकों को लगाकर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग के लिए अभियान शुरू कर दिया गया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रकार की अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें